प्रयागराज: गोलपार्क - अटाला के बीच सड़क पर अचानक गिरा विशालकाय पेड़ आवागमन हुआ बाधित, बाल- बाल बचे राहगीर
मीरापुर स्थित गोलपार्क - अटाला मार्ग पर अचानक विशालकाय पेड़ जड़ से उखाड़ कर सड़क पर गिर गया,पेड़ गिरने की वजह से रास्ता अवरुद्ध हो गया हालांकि गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई, घटना में राहगीर बाल - बाल बचे हैं, तथा पेड़ गिरने की वजह से विद्युत का तार भी क्षतिग्रस्त हुआ है जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है,नगर निगम व विद्युत विभाग को सूचना दी गई है।