प्रयागराज: संगम में सोमवती अमावश्या पर श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी,परिवार के सुख शांति की हो रही है कामना
सोमवती अमावश्या पर प्रयागराज के संगम में श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे है। श्रद्धालुओ ने मां गंगा का स्नान कर देश ,परिवार के सुख शांति की कामना की। सोमवती अमावश्या पर भक्त पीपल और भगवान शिव पार्वती की पूजा करते है महिलाये इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख भगवान भोले नाथ की पूजा करती है।