प्रयागराज: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी,पति की लंबी आयु व परिवार के सुख - समृद्धि का मांगा आशीष
संगम नगरी प्रयागराज में विभिन्न स्थानों पर आज सोमवती अमावस्या का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,गंगा - यमुना अदृश्य त्रिवेणी के संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है, तथा पीपल के वृक्ष के नीचे विधि - विधान से भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की गई है,मान्यता है कि इस पूजा से पति की आयु लंबी होती है तथा घर में सुख व संपन्नता बनी रहती है।