गोरौल: गोरौल कटहरा सड़क मार्ग पर गोरौल हाई स्कूल के पास दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल
गोरौल-कटहरा सड़क मार्ग पर गोरौल हाई स्कूल निकट दो बाईक के आमने सामने के टक्कर बाईक तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिसे स्थानीय लोगो ने आनन फानन में इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु बुधवार को 11 बजे दिन में सदर हाजीपुर रेफर कर दिया।