सरदारशहर: तेलियो की मस्जिद के पास चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने गई नगर परिषद और पुलिस की टीम बेरंग लौटी
सरदारशहर नगर परिषद की टीम चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के लिए शहर के तेलियो की मस्जिद के पास एक दुकान पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही दुकानदार अपनी दुकान और अपने घर के ताला लगाकर मोके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पुलिस जाप्ते को बुलाया गया सोमवार शाम 7 बजे तक नगर परिषद की टीम और पुलिस जाप्ता दुकानदार का इंतजार करता रहा।