बरेली: मस्जिद में सपा की बैठक पर बवाल, इमाम नदवी को हटाने की मांग को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा- मस्जिद इबादत की जगह है
नई दिल्ली स्थित पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद में सपा नेताओं की बैठक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बरेलवी धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने मस्जिद को "सियासत का अड्डा" बनाने का आरोप लगाते हुए इमाम मोहिबुल्लाह नदवी को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मस्जिद इबादत की जगह है, राजनीति की नहीं। बैठक में अखिलेश यादव समेत कई नेता और महिलाएं शामिल थीं।