बरेली: सावन शिवरात्रि पर बरेली पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
बरेली में सावन शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को सभी सीओ, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों के साथ गूगल मीट के जरिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने अफसरों को निर्देश दिए।