जमुआ: मंडरो चौक के पास धान लदा मालवाहक पलटा, सड़क के गड्ढे और जलजमाव को हादसे का कारण बताया गया।
Jamua, Giridih | Jun 15, 2026 हिरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो चौक के समीप सोमवार सुबह करीब 3..4 बजे बीच एक धान लदा मालवाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने गड्ढों और जलजमाव के कारण वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।