पटना ग्रामीण: पटना में 9 महिलाओं से 1.35 लाख की ठगी,शातिर ने रेलवे में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, आरोपी को पकड़कर थाने पहुंची पीड़िता
पटना में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 महिलाओं से 1.35 लाख की ठगी हुई है। शातिर ने महिलाओं को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी को पकड़कर पीड़ित महिलाएं कोतवाली थाना पहुंची। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ है।मोहनपुर कछुआरा निवासी सरिता देवी ने बताया कुछ दिन पहले रेलवे कोर्ट में किसी काम के सिलसिले में आई थी।