पटना ग्रामीण: पटना में एक शख्स से 20 हजार रुपए की ठगी,साइबर ठगों ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर किया फोन
पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में एक शख्स से 20 हजार रुपए की ठगी हुई है। साइबर अपराधियों ने हैदराबाद क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर फोन किया और बेटा को जेल भेजने की धमकी दी। केस से बाहर निकालने के लिए 50 हजार रुपए मांगे। जिस पर न्यू ताराचक निवासी मनोज नारायण ने डर से 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने केस दर्ज कराया