कोंडागांव: ग्राम पीटेचूआ में मछली पकड़ने गए युवक की खेत के पानी में डूबने से हुई मौत, विश्रामपुरी थाना पुलिस ने किया मर्ग कायम
विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीटेचूआ निवासी संतोष नाग बुधवार को मछली पकड़ने खेत की ओर गया था,जिसे खेत में गिरा पड़ा था,उसका सर खेत के पानी में डूबा हुआ था,ग्रामीणों ने उसे उपचार हेतु विश्रामपुरी अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित किया। परिजनों की रिपोर्ट पर गुरुवार को विश्रामपुरी थाना पुलिस मर्ग कायम कर दोपहर 1 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाया।