कुदरा: बभनगांवा में औद्योगिक परिसर से विद्युत ऊर्जा चोरी पर तीन लाख से अधिक का जुर्माना, थाने में प्राथमिकी दर्ज
Kudra, Kaimur | Jan 17, 2026 कुदरा थाना के बभनगांवा निवासी मीर यूनुस अख्तर के औद्योगिक परिसर पर छापेमारी के दौरान जांच में पाया गया कि उनकी पत्नी नसरीन बेगम के नाम से विद्युत कनेक्शन है लेकिन स्मार्ट मीटर को बाईपास कर मुख्य एलटी लाइन से तीन अतिरिक्त सर्विस तार जोड़कर विद्युत उपकरण का संचालन किया जा रहा था जिस मामले में ₹3,01,358रुपए का जुर्माना किया इसकी जानकारी शनिवार दोपहर 3:30PM बजे।