शामली: शामली के कलेक्ट्रेट चौराहे पर टक्कर के बाद 2 कारें हुईं क्षतिगस्त, घंटों तक बनी रही गहमा-गहमी की स्थिति
Shamli, Shamli | Apr 13, 2026 सोमवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही घटना में शामली के कलेक्ट्रेट चौराहे पर दो कारें टक्कर के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कारों में सवार लोगों में गहमा—गहमी की स्थिति बनी, हालांकि चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने फौरन मौके पर पहुंचकर मध्यस्ता कर दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों वाहनों को सड़क किनारे भी लगवाया गया।