सुसनेर: कादमी में खेर के पेड़ों की कटाई पर फूटा भाजपाइयों का गुस्सा, दोषियों पर कार्रवाई के लिये डग रोड पर तहसील कार्यालय पहुंचे
कादमी के जंगल में राजस्व की शा. जमीन पर कुछ कतिपय लोगो के द्वारा सेकड़ो खेर के पेड़ो की बलि दे दी गई। मामले में अभी तक कठोर कार्रवाई नही होने से तथा काटे गए पेड़ो की नीलामी कर देने से नाराज भाजपाई आज दोपहर में डग रोड पर तहसीलदार रामेश्वर दांगी के कार्यालय पहुंचे। यहा तहसीलदार ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई करने थाने में पत्र लिखा है जल्द ही कारवाई होगी।