आरोन थाना के पहारुया गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। 18 नवंबर को दर्ज क्रॉस केस में एक पक्ष से फरियादी मीराबाई नायक ने कहा, खेत पर जुताई के दौरान खुमान सिंह गोपाल नायक ने हमला कर मारपीट की। दूसरे पक्ष से रामगोपाल नायक ने खेत में धनिया बुवाई के दौरान रामवीर दिनेश प्रेम सिंह सरदार सिंह नायक पर मारपीट के आरोप लगाए। पुलिस जांच जारी है।