जमुआ: जमुआ के बाजारों में अतिक्रमण का कहर, हर दस मिनट में लग रहा जाम
Jamua, Giridih | May 6, 2026 जमुआ प्रखंड के प्रमुख बाजार—जमुआ, मिर्जागंज और खरगडीहा—इन दिनों अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि सड़कों के दोनों किनारों पर अवैध कब्जों के कारण हर दस मिनट पर जाम लग जा रहा है, जिससे आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क तक अतिक्रमण कर लिया गया है, वहीं