बीना: भीम वार्ड की होटल में फांसी के फंदे पर झूलता मिला बीटेक का छात्र, पुलिस जांच में जूटी
Bina, Sagar | Jul 4, 2026 भीम वार्ड स्थित एक होटल में 2 जुलाई को 25 वर्षीय अमन प्रजापति नाम के युवक ने कमरा लिया था। अमन पिता जसराम प्रजापति, निवासी कोनडेर, जिला अशोकनगर के रहने वाला है। वह प्रयागराज जाने के लिए होटल में रुका था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात जब होटल कर्मचारी उन्हें जगाने पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।