गभाना: गभाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर लगी आग में किसानों का हजारों रुपये का भूसा व उपले जलकर हुए राख
गभाना क्षेत्र से रविवार को आग लगने की लगातार तीन घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें किसानों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। पहली घटना गांव मोरहना में दोपहर एक बजे हुई, जहां किसान देवराज सिंह के खेत में रखे भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 40 बीघा भूसा जल गया। दूसरी घटना दोपहर में करीब डेढ़ बजे अर्जुनपुर गांव में हुई,