अररिया: भावुक मालिक ने बेटे जैसा बकरा बेचा, अररिया पशु हटिया में बकरीद की धूम
Araria, Araria | May 27, 2026 बकरीद पर्व को लेकर अररिया शहर के बाजार समिति मुख्य गेट और एनएच 327 ई के समीप स्थित पशु हटिया में बुधवार को जबरदस्त चहल-पहल देखी गई। सुबह से ही हटिया में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। लोग अच्छी नस्ल के बकरों की तलाश में जुटे नजर आए। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा नवाब नाम का बकरा। इस बकरे को लेकर उसके मालिक दाऊद आलम हटिया पहुंचे।