झांसी: झाँसी स्टेशन के बाहर फिर से शुरू होगा प्रीपेड बूथ, 2021 में अवैध वसूली की शिकायतों के बाद बंद की गई थी सुविधा
Jhansi, Jhansi | Apr 18, 2025 झाँसी रेलवे स्टेशन के बाहर एक बार फिर से प्रीपेड टैक्सी सेवा प्रारम्भ होगी। जानकारी देते हुए ज़ीआरपी सीओ नईम मंसूरी ने बताया कि यह सेवा वर्ष 2021 में अवैध वसूली की शिकायतों के मद्देनजर बन्द कर दी गयी थी। महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नये सिर से सुविधा शुरू कराने की कवायद तेज कर दी है। उन्होने बताया कि प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू कराने की कवायद तेज कर दी है।