धार: लक्ष्मी नगर में शादी में नाचने को लेकर एक युवक के साथ की गई मारपीट, कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला
धार के लक्ष्मी नगर में शादी में नाचने की बात को लेकर आरोपियों ने युवक के साथ की मारपीट कोतवाली पुलिस ने किया मामला दर्ज। कोतवाली पुलिस ने रविवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते बताया कि फरियादी मनोज पिता गणपत ने थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी कमलेश चोपड़ा,एवं अनिल ने शादी में नाचने की बात को लेकर अश्लील गालियां देते हुए मारपीट की।