छतरपुर नगर: जिला अस्पताल में जहरीले सांप से हड़कंप, महिला के पास पहुंचने पर मची चीख-पुकार, वीडियो वायरल
छतरपुर जिला अस्पताल में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जहरीला सांप अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी के पास बैठी एक महिला के करीब पहुंच गया। घटना का वीडियो आज 08 मई सुबह करीब 10:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वही महिला ने जैसे ही सांप को अपने पास देखा तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।