जगाधरी: किसान आंदोलन के चलते दिल्ली जाने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड से भी बस सेवा हुई प्रभावित।
किसान आंदोलन के चलते दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया गया है । जिस वजह से दिल्ली जाने वाली यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यमुनानगर बस स्टैंड से दिल्ली जाने के लिए बस सेवा भी प्रभावित हुई है । 3 दिन से दिल्ली के लिए कोई भी बस यमुनानगर बस अड्डे से नहीं गई है, जिससे अब लोग काफी परेशान हो रहे हैं।