हज़ारीबाग: सिविल कोर्ट हजारीबाग में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को होगी आयोजित, जिला जज की देखरेख में तैयारी हुई शुरू
सिविल कोर्ट, हजारीबाग में नौ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसमें अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर दिया जा रहा है. इसको लेकर सोमवार को न्याय सदन में बैठक हुई. अध्यक्षता डीएलएसए अध्यक्ष सह प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सत्यप्रकाश सिन्हा ने की. न्यायिक सेवा के पदाधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।