रामपुर: गंगापुर गांव के पास ईंट भट्टा पर आवारा कुत्ते ने एक बच्चे पर किया हमला, बच्चा घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Nov 7, 2024 गंगापुर गांव के पास ईंट भट्टा पर एक आवारा कुत्ते ने एक बच्चे पर हमला बोलकर घायल कर दिया। घायल बच्चे को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया हैं हालत गम्भीर है। घटना गुरुवार की शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के फौरन बाद बच्चे के परिजन घायल बच्चे को जिला अस्पताल लायें है। जिला अस्पताल में घायल बच्चे को डॉक्टर ने भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है।