रामपुर: गुरुवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Nov 7, 2024 गुरुवार को शाम 5 बजे प्रेस नोट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्ज़े से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।