खुरई: पहलगाम में हुई हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में किराना व्यापारी संघ ने झंडा चौक पर किया प्रदर्शन, जलाया पुतला
Khurai, Sagar | Apr 25, 2025 आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में खुरई के किराना व्यापारियों ने झंडा चौक पर शुक्रवार रात लगभग 9 बजे विरोध प्रदर्शन किया। सभी व्यापारियों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस अवसर पर नगर और आमजन व मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन में सहयोग किया।