एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवती अमावस्या पर लगा भीषण जाम, गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से शहर की सड़कें ठप
Etah, Etah | Jun 16, 2026 एटा शहर में सोमवती अमावस्या के अवसर पर भीषण जाम लग गया। कासगंज जनपद के सोरोंजी, कछला और लहराघाट से गंगा स्नान कर लौट रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।यह जाम माया पैलेस चौराहे से लेकर ठंडी सड़क तिराहा तक फैल गया था। माया पैलेस चौराहे से रेलवे फ्लाईओवर तक और आगरा रोड पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे सैकड़ों गाड़ियां फंस