खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गति सेंट मेरिस चर्च परिसरस्थित फादर हाउस में गुरुवार दोपहर के समय अचानकआग लग गई। इस घटना से यहा हुड़कप मच गया। बतायाजाता है कि जिस स्थान पर आग लगी यहां पर चर्च के फादरनीलकमल रहते हैं। फादर हाउस में अचानक आग की लपर्टे उठती देख परिसरमें अफरा अफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी औरकर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।