मुज़फ्फरनगर: शराब के ठेके के खिलाफ फूटा जनाक्रोश!"नहीं चाहिए शराब का ठेका!" महिलाओं का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, प्रशासन को 7 दिन का अ
चरथावल क्षेत्र के गांव पावटी में प्रस्तावित शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीणों और महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। "नहीं चाहिए शराब का ठेका" और "गांव बचाओ, शराब हटाओ" के नारों के बीच प्रदर्शनकारियों ने ठेका निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व मांगेराम त्यागी ने किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी।