पचपदरा: नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने के एक आरोपी को जसोल पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया
बालोतरा डीएसपी ने मंगलवार को जानकारी देकर बताया कि जसोल पुलिस टीम ने एक अपहरण करता को गिरफ्तार किया है। बालोतरा डीएसपी मनीष गुर्जर ने जानकारी देकर बताया कि आरोपी पर सरकार ने 2000 का इनाम भी घोषित कर रखा था। इस घटना के एक आरोपी को पहले से ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।