बांधवगढ़: खाद की कालाबाजारी की सूचना दें, पाएं 1000 रुपये का इनाम, उमरिया में शुरू हुई प्रोत्साहन योजना
उमरिया जिले में खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सूचना दाता प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।अब खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, नकली या मिलावटी खाद की बिक्री और यूरिया के अवैध उपयोग की सूचना देने वाले को 1000 रुपये का नकद इनाम मिलेगा।यह राशि सीधे शिकायतकर्ता के बैंक खाते में भेजी जाएगी।शिकायत के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 155253 जारी किया है सूचना दें।