ललितपुर: ग्राम दावनी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलटने से किसान की मौत, घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने
शनिवार दिन रात्रि के समय ग्राम दावनी निवासी वीर सिंह पुत्र फूल सिंह अपने खेत से ट्रैक्टर से काम कर घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलटने से उसकी मौत हो गई थी। उक्त घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो भारी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।