मेरठ: जोहार अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी का वीडियो वायरल, CCTV में दिखा नकाबपोश, बाइक में रखे ₹50 हजार भी गायब
Meerut, Meerut | Jul 21, 2025 मेरठ में अस्पताल के बाहर से तीमारदार की बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो एक नकाबपोश चोर बाइक ले जाता दिखाई दे गया। उसने चेहरा रूमाल से ढका हुआ था। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि बाइक की डिग्गी में 50 हजार रुपए भी थे।