जबलपुर: बादशाह हलवाई मंदिर क्षेत्र में बिल्डर की दीवार पर बवाल,दीवार ढहाने के बाद बिल्डर का पलटवार, आरोपों को बताया बेबुनियाद
रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए एक बिल्डर की नवनिर्मित दीवार को गिराए जाने का मामला गरमा गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ संबंधित बिल्डर ने सामने आकर अपनी सफाई पेश की है। बिल्डर का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से निराधार और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस रास्ते को बंद करने की बात कही जा