मथुरा: नशेड़ी कार चालकों का खौफनाक स्टंट, युवती की क्रेटा कार को मारी टक्कर, गाड़ियां बनी मलबे का ढेर
यह दृश्य गवाह हैं उस भयानक मंजर के जो बुधवार रात मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके में देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, सदर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपनी क्रेटा कार से जा रही थी, तभी गोविंदपुर क्षेत्र के कुछ युवक बलेनो कार में सवार होकर आए। चश्मदीदों और पुलिस की मानें तो बलेनो सवार युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे