पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी मंटू सिंह ने मंगलवार सुबह पलामू सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस अब मंटू सिंह को रिमाइंड पर लेने की तैयारी में है। चैनपुर के थाना प्रभारी लाल जी ने सुबह 9:00 बजे इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मंटू सिंह को रिमाइंड पर लेकर मामले में पूछताछ की जाएगी।