पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में घर के पास अपराधियों ने एक पारा शिक्षक को दो गोली मार दी। गोली बांह में दाहिने तरफ लगी। इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पारा शिक्षक की पहचान जमालुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात 8 बजे की है। घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है।