कटिहार: हाजीपुर में घास काटते समय बालक को सांप ने काटा, इलाज के बाद बची जान
रविवार के शाम 6 बजे एक बालक को इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जो सर्पदंश का शिकार हो गया था। घटना के बारे में बालक तफिजूल हक के पिता ने बताया कि मदरसा से आने के बाद उनका पुत्र घास काटने खेत के तरफ गया था। जहां घास काटने के दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पुत्र के हाथ में डस लिया। जिसकी जानकारी उनके पुत्र के द्वारा उन्हें दी गई।