मांझी: जैतपुर में भरत भूषण हत्याकांड के विरोध में निकल गया कैंडल मार्च , फांसी की सजा की मांग
Manjhi, Saran | Jun 25, 2026 दादपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में बुधवार की देर शाम करीब 8:00 बजे भरत भूषण हत्याकांड के विरोध में ग्रामीण और समर्थकों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भरत भूषण तिवारी अमर रहे के नारे लगाए तथा घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को फांसी की सजा की मांग की ।