राजसमंद: त्योहार की खुशियों में सुरक्षा का पहरा, राजसमंद पुलिस रही मुस्तैद, महिला जवानों ने निभाई अहम जिम्मेदारी
राजसमंद। दीपावली के पर्व पर जहां आमजन अपने परिवार संग खुशियां मना रहे थे, वहीं राजसमंद पुलिस के जवानों ने अपने त्योहार की परवाह किए बिना ड्यूटी निभाई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों ने दिन-रात तैनाती की। महिला पुलिस जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त की और व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और समर्पण।