हुसैनाबाद: जपला-छतरपुर रोड पर 20 घंटे से बिजली गुल, मोहल्लों में पानी का संकट गहराया
हुसैनाबाद जपला-छतरपुर रोड स्थित खादी भंडार और उपकार आई हॉस्पिटल के बीच लगे मेन रोड के ट्रांसफॉर्मर में दो फेज लाइन खराब होने से शनिवार दोपहर से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। लगातार 20 घंटे बीत जाने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लंबे समय से बिजली गुल रहने के कारण आसपास के सैकड़ों घरों की पानी टंकियाँ सूख चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में