लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया अदलिया बैठक में 5 मामलों की सुनवाई, 2 का निपटारा, 3 में अगली तारीख तय
लोहरदगा में अंजुमन इस्लामिया अदलिया की बैठक रविवार शाम लगभग 4:00 बजे आयोजित की गई, जिसमें कुल पाँच मामलों की सुनवाई की गई। बैठक के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति से निष्पादन कर दिया गया, जबकि तीन मामलों में विस्तृत सुनवाई के बाद अगली तिथि निर्धारित की गई।