देवघर: सरैयाहाट के कोठिया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
सरैयाहाट के कोठिया मोड़ के समीप सोमवार दोपहर 12:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया और बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया घायल कोठिया निवासी सुकुमार लादी ने बताया कि वह अपने घर से निकलकर कोठिया मोड़ के समीप पैदल जा रहा था तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन चालक ने धक्का दिया