बरेली: बरेली में पत्नी से बदतमीजी का विरोध पड़ा भारी! दबंगों ने युवक का फोड़ा सिर, इलाके में मचा हड़कंप
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के काकाटोला छोटा मंदिर के पास मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी के साथ बदतमीजी का विरोध करने पर रिजवान और समीर नाम के दबंगों ने युवक शादाब के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान शादाब के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए