मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में फोरलेन सड़क पर गुरुवार दोपहर 12:30 बजे एक बार फिर सड़क दुर्घटना हुई। हाईवा ने स्कूटी सवार चालक को रौंद दिया। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के करार निवासी 35 वर्षीय माजिद आलम पिता स्वर्गीय सलीम अंसारी के रूप में हुई है।