सिकंदरा: रजौली गांव में खनन माफियाओं का तांडव, ट्रैक्टर-ट्रॉली व मिनी जेसीबी से रातभर अवैध खनन, वीडियो हुआ वायरल
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के रजौली गांव में बीती रात खनन माफियाओं द्वारा खुलेआम अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और मिनी जेसीबी मशीन लगाकर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया।इस अवैध खनन का वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।