इस्माइलपुर: कड़ी धूप से नाव यात्रियों की बढ़ी परेशानी
गोपालपुर भीषण गर्मी के बीच गंगा नदी पार करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तिनटंगा करारी, महादेवपुर और कहलगांव समेत विभिन्न घाटों पर नाव का इंतजार कर रहे लोगों को तेज धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ता है। घाटों पर छायादार शेड, पेयजल और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अधिक दिक्कत हो रही है।