बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला बखरिहवा में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय राममिलन, पुत्र तुलसी दास प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राममिलन अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर सोया था। देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ।