चंडी: अकैड गांव के पास रिटायर्ड दरोगा पर जानलेवा हमला, रंगदारी नहीं देने पर मारपीट का आरोप
Chandi, Nalanda | Jun 10, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव निवासी 67 वर्षीय सेवानिवृत्त दरोगा रामचंद्र प्रसाद ने गांव के ही पांच लोगों पर रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने चंडी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि हिलसा से घर लौटने के दौरान अकैड़ गांव के पास पहले से घात लगाए लोगों ने उनकी बाइक रोक